आज का राशिफल 6 नवंबर 2020: मिथुन व मकर राशि के जातकों को जॉब में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा होगा आज का दिन

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2020: आज कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। जानिए आपका आज का राशिफल।

Horoscope daily astrology Aaj ka rashifal 6 November 2020 today
Aaj ka rashifal 6 November 2020 today 
मुख्य बातें
  • कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे
  • मिथुन व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी
  • कर्क व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। आद्रा नक्षत्र है। सूर्य तुला में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मिथुन व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ वृश्चिक व मीन राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। कर्क व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 6 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आप व्यवसाय में नए कार्य का आरम्भ कर सकते हैं । जॉब में थोड़ा संघर्ष है लेकिन आत्मबल को कम मत होने दें तथा अपने काम के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र गोचर लाभ प्रदान करेंगे लेकिन धन का व्यय होगा। कार्यों को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध, शुक्र व चन्द्रमा के प्रभाव से जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। यात्रा से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी मेष राशि के मित्र की सहायता से कई रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे।लाल रंग शुभ है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज गृह निर्माण सम्बन्धी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुके धन के आगमन से खुश रहेंगे। बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज विवाद से बचें। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करना बेहतर होगा। पिता का आशीर्वाद लें। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्रों को जॉब  में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज विवादों से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। यात्रा सम्बन्धी कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज व्यवसाय में किसी नई योजना के क्रियान्वयन में सफल रहेंगे व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। धार्मिक यात्रा करने का विचार बनेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन संघर्ष का है लेकिन  कोई रुका धन मिल सकता है।पिता का आशीर्वाद लाभप्रद है। सफेद रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा अनुकूल है। समय ठीक है। व्यवसाय में धन की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर