Horoscope Today, 10 January 2022: मेष व कर्क के जातकों को होगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 10 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 10 january 2022 Horoscope today in Hindi
10 जनवरी 2022 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में मकर व मीन के जातक होंगे सफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 January 2022: आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र व चन्द्रमा08:51am तक मीन फिर  मेष राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं। इस समय शुक्र व सूर्य एकसाथ धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर मेष व कर्क के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में मकर व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

पढ़ें 10 जनवरी 2022 का राशिफल:

1. मेष राशिफल-  
08:51am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में है।सूर्य का अष्टम व गुरु का दशम गोचर जाँब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं। धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। 08:51 am के बाद सवा दो दिन तक चन्द्रमा आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जाँब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
08:51 am के बाद चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश है। जाँब में उन्नति का समय है। जाँब में स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राजनीति में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जाँब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। मंगल व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
बुध व सूर्य के चतुर्थ प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। 08:51 am के बाद पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
प्रातःकाल 08:51 के बाद चन्द्रमा के तृतीय प्रभाव से जाँब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु सफलता देगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य तृतीय व गुरु पँचम हैं। 08:51 am के बादजाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। आर्थिक लाभ के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व 08:51 am के बाद चन्द्रमा खष्ठम है। व्यवसाय में बड़ा लाभ  सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  
आज गुरु इस राशि से तृतीय व चन्द्रमा 08:51 am के बाद पँचम अनुकूल हैं। शनि द्वितीय मङ्गलमय है। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
चतुर्थ चन्द्रमा 08:51 am के बाद व शनि अब इसी राशि में है। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-
गुरु इस समय इसी राशि में है। 08:51am के बाद चन्द्रमा का मेष गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
प्रातःकाल 08 बजकर 51 मिनट के बाद चन्द्रमा द्वितीय व द्वादश गुरु पॉलीटिक्स में सफलता दे सकते है। शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर