Horoscope Today, 26 December 2021:सिंह व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 26 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

26 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 26 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
26 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • शनि प्रधान कुंभ राशि मे इस समय गुरु है।
  • शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है।
  • सूर्य धनु व शुक्र मकर में चल रहे हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 December 2021: :  आज  सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुंभ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है।सूर्य धनु व शुक्र मकर में चल रहे हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी में शुभ है।

आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 26 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- आज सूर्य का नवम,चन्द्रमा का पँचम व शनि का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

2.वृष राशिफल-सूर्य अष्टम व चन्द्रमा चतुर्थ है। आर्थिक सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ  करें। 

3. मिथुन राशिफल- सूर्य का सप्तम व चन्द्रमा का द्वियीय    गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद रंग शुभ है। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

4. कर्क राशिफल-  सूर्य का धनु व चन्द्रमा का सिंह गोचर पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है।नारंगी रंग शुभ है। आज रियल स्टेट के लोग लाभ में रह सकते हैं। स्वास्थ्य में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- राशि स्वामी सूर्य के पँचम व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- राजनीतिज्ञ अपने कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र शनि का पँचम गोचर संतान को लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- इस राशि से तृतीय स्थित सूर्य व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।जॉब में प्रोमोशन संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- मेष व वृष राशि के मित्रों से लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है।सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें। 

Also Read: Monthly Rashifal December 2021 Hindi: दिसंबर महीने में वृष व तुला राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति, पढ़ें अपना राशिफल

9. धनु राशिफल- सूर्य  इस समय इसी राशि में है। आज चन्द्रमा का नवम तथा शुक्र शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा।हरा रंग शुभ है।तिल का दान करे।

10. मकर राशिफल-  चन्द्रमा के खष्ठम,सूर्य के द्वादश व शनि के इसी राशि में गोचर शुभ परिणाम देंगे।बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की स्थिति देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल-  चन्द्रमा का सप्तम गोचर व शुक्र शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। शुक्र मीडिया व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-  गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ दे सकता है।शनि व चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ  करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर