Horoscope Today, 31 October 2021: मेष व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31st October 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 31 अक्टूबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

31 अक्टूबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 31st October 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
31 अक्टूबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के लोग होंगे सफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31st October 2021: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज शुक्र व बुध एकसाथ तुला राशि में है। आज मेष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में सिंह व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा का पंचम व शनि का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा चतुर्थ है। आर्थिक सुख को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वियीय व बुध का चतुर्थ  गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।लाल रंग शुभ है। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4. कर्क राशिफल- 

सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला रंग शुभ है। आज यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

राशि स्वामी सूर्य के तृतीय व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें।नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

छात्र अपने कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु शनि का पँचम गोचर संतान को लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-

इस राशि में स्थित सूर्य व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।जॉब में तनाव संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें।सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

कर्क व सिंह राशि के मित्रों से लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल-

शुक्र इस समय इसी राशि में है। आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा।हरा रंग शुभ है। तिल का दान करे।

10. मकर राशिफल-

चन्द्रमा के खष्ठम,सूर्य के दशम व शनि के मकर  राशि में गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की स्थिति देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-

चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध मीडिया व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

शुक्र व राशि स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ दे सकता है। बुध व चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ  करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर