साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2021: मेष से मीन राशि तक, किसके लिए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 अगस्त 2021: सभी 12 राशियों- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Weekly Rashifal, 22 से 28 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Rashifal, 22 से 28 अगस्त 2021 का साप्ताहिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • सप्ताह के पहले दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में हैं विराजमान।
  • शुक्र की वजह से कन्या राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक विकास।
  • कुंभ और वृष राशि के जातकों को होगी धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 22 अगस्त से 28 अगस्त 2021: इस सप्ताह सूर्य मंगल व बुध सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, केतु वृश्चिक, शनि मकर, गुरु कुंभ व राहु वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुंभ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सूर्य, मंगल व बुध एक साथ सिंह राशि को गजकेसरी योग प्रदान करेंगे।

कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे। वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 22 August to 28th August 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: बुधवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर जॉब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।मंगल व गुरु जॉब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस में गुरुवार के बाद गुरु का दशम व चन्द्रमा का कुम्भ फिर मीन राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें। शनिवार को तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: राशि स्वामी बुध, मंगल व सूर्य का एक साथ तृतीय गोचर बहुत शुभ है।बुधवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार को उड़द का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: शुक्र इस समय इस राशि से तृतीय है। इस वीक सोमवार के बाद गुरु का  भाग्य भाव में गोचर मंगलकारी है। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस समय मंगल, सूर्य व बुध इसी राशि में है। इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को चन्द्रमा का मीन फिर दो दिन बाद मेष गोचर  विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: शुक्र इस समय कन्या राशि में रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं। चन्द्रमा व गुरु का कुंभ में एकसाथ गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र का द्वितीय व मंगल सूर्य बुध का एकसाथ एकादश प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: राशि स्वामी मंगल, सूर्य व बुध का एक साथ दशम यानी कर्म भाव में गोचर शुभ है। सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह  धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह सोमवार के बाद गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का कुंभ व राशि स्वामी शनि की  मकर में स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का तृतीय फिर गुरुवार के बाद चतुर्थ आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें। छात्र प्रगति करेंगे। असत्य से बचें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: चन्द्रमा व गुरु का कुम्भ व सूर्य बुध का सिंह गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रतिदिन उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु व चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्य कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि में शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा। इस सप्ताह शनिवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर