आज का राशिफल 07 सितंबर 2020: मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 07 सितंबर 2020: सिंह राशि वालों के नवीन व्यवसाय संबंधी कार्य के प्रारंभ का समय है। धनु राशि के जातकों आज का दिन छात्रों के लिए सुंदर अवसर व भाग्योदय का है। जानें कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल Today rashifal 07 September, 2020
आज का राशिफल Today rashifal 07 September, 2020 
मुख्य बातें
  • वृष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
  • आज मेष तथा कर्क राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।
  • तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा मेष राशि में है तथा भरणी नक्षत्र है। आज मेष तथा कर्क राशि के जातक जॉब में प्रगति करेंगे।आज मकर व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुम्भ व मीन राशि के लोग बेवजह के विवादों से दूर रहें तो बेहतर है। वृष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आइये अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 07 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन हो सकता है।पीला रंग शुभ है। मित्रों से लाभ होगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी नए व्यवसाय की तरफ मुड़ सकते हैं जिसमें भविष्य में सफलता मिलेगी।नीला रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्य चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज सन्तान के विवाह सम्बन्धी निर्णय लेने में जल्दबाजी मत करें। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। वाहन क्रय करने का विचार करेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। पिता के आशीर्वाद से मन हर्षित रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बन्धित किसी विशेष कार्य पूर्ण होने में सफलता है।आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। गेहूं का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। नवीन व्यवसाय संबंधी कार्य के प्रारंभ का समय है। किसी कर्क राशि के जातक से लाभ मिल सकता है। सफेद रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध वाणी व प्रबंधन से लाभ देगा।आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के प्रयास का है। रुका धन मिलेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। हरा रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। नीला रंग शुभ है।बहुत दिनों से प्रतीक्षा करने के बाद आज किसी रुके धन की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आप व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान की योजना बन सकती है। आज धन का आगमन हो सकता है। गुड़ का दान करें।पीला व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सुंदर अवसर व भाग्योदय का है। आज जमीन संबंधित कोई विवाद मत करें। कर्क राशि का व्यक्ति आपकी सहायता करेगा।पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। हेल्थ को लेकर परेशानी आ सकती है। धन का व्यय होगा।हरा रंग शुभ है। मित्रों व ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज किसी पुराने कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।धन के अनायास व्यय की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर