Aate Ka Halwa: झटपट बनाएं आटे का हलवा, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

Aate ka Halwa: इनदिनों कई ऐसी रेसिपी लोग घर में ट्राई कर रहे हैं, जो झटपट बन जाए। ऐसे में अगर आप चाहे तो आटे का हलवा बना सकते हैं। बेहद आसान और स्वादिस्ट आटे का हलवा बनाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत नहीं।

Aate ka Halwa Recipe
Aate ka Halwa Recipe 
मुख्य बातें
  • आटे का हलवा बनाना बेहद आसान है।
  • कम सामाग्री में आप आटे का हलवा बना सकते हैं।
  • यह रेसिपी झटपट बनकर तैयार हो जाती है।

लॉकडाउन में एक तरफ जहां लोग परेशान हैं, वहीं कुछ लोगों ने खुद को व्यस्त रखने का एक तरीका ढूढ़ लिया है। लोग अब अधिक से अधिक समय घर वालों और उनकी सेवा में गुजार रहे हैं। इसके साथ ही खाली वक्त में अलग-अलग रेसिपी ट्राई कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों कई ऐसी रेसिपी हैं, जो ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आज हम बताएंगे आटे का हलवा कैसे बनाए। आटे का हलवा बनना बेहद आसान है और साथ ही ये तुरंत बन भी जाता है।

भारत में लोग तरह तरह का हलवा बनाते हैं, लेकिन आटे का हलवा का कोई तोड़ नहीं है। खास बात है कि इसे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए अधिक सामाग्री जरूरत नहीं होती, कुछ चीजों में ही आप इसे आसानी से बना सकते हैं। कुछ लोग इसमें चीनी और गुड़ दोनों में बनाना पसंद करते हैं।

आइए जानते हैं कैसे बनाएं आटे का हलवा.....

सामाग्री
एक कटोरी आटा
बेसन
 घी
 गुड़
स्वादानुसार चीनी
आवश्यकता अनुसार काजू, बादाम, नारियल (कटे)
किशमिश

बनाने की विधि
सबसे पहले गुड़ को एक कटोरी में डालकर पकाएं, ताकी गुड़ पूरी तरह से घुल जाए। दूसरी तरफ पैन में चीनी और पानी को मिक्स कर पकाएं। दोनों के घुल जाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक पैन को गैस पर रखें और घी डालें, घी के पिघल जाने के बाद आटा डालकर अच्छी तरह भूनें। इस बीच दूसरे गैस पर सारे मेवे को पैन में घी डालकर कम आंच पर भून कर रखें। जब आटा भून जाए तो इसमें चीनी घोल, गुड़ वाला घोल छलनी से छान कर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान लगातार चलाते हुए थिक होने तक पकाएं। थोड़ी देर तक चलाने के बाद हलवा तैयार हो जाएगा, अब इसे कटोरी में सर्व कर सकते हैं।

अगली खबर