Puran Poli Recipe Video: महाराष्ट्र की स्वादिष्ट पूरन पोली बनाने का एक नया तरीका, जानें पूरी रेसिपी

How To Make Puran Poli: महाराष्ट्र की प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन पूरन पोली के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। आज लंदन के फेमस शेफ करन पटेल से जानिए उसको बनाने का नया तरीका...

Maharashtra famous Dish puran poli at home New simple way to cook Video
पूरन पोली रेसिपी।  |  तस्वीर साभार: Instagram

पूरन पोली सुनने में जितनी अच्छी लगती है खाने में उससे कहीं ज्यादा स्वादिष्ट लगती है‌। यह महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। महाराष्ट्र में हर त्यौहार में यह व्यंजन जरूर बनाया जाता है। साधारण तरीके से तो मूंग दाल को आटे में भरकर इसे पराठे के शेफ में बना दिया जाता है। लेकिन आज हम लंदन के फेमस शेफ करण पटेल से जानेंगे पूरन पोली बनाने का एक नया तरीका। करण पटेल वैसे तो गुजराती हैं लेकिन वह पले बढ़े लंदन और मैनचेस्टर में है। करन का कहना है कि उन्होंने खाना बनाने के सभी गुण अपनी दादी से सीखे हैं और अपने बनाए व्यंजनों में वह अक्सर उनके तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। वीडियो में देखें नए तरीके से पूरनपोली बनाने की पूरी विधि...

अगली खबर