Mango Murabba Recipe: सीखें आम का मुरब्‍बा बनाने की व‍िध‍ि, मौसम के बाद भी ले सकेंगे आम का स्‍वाद

कच्चे आम का मुरब्बा आप रोटी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं। इसे बनाकर आप महीनों सुरक्षित रख सकते हैं ताक‍ि मौसम के बाद भी आम का स्‍वाद एंजॉय कर सकें।

Tasty Mango Murabba, Yummay Mango Murabba, Easy Mango Murabba, instant Mango Murabba, Homemade Mango Murabba, Delicious mango murabba, घर का बना आम का मुरब्बा, आसान तरीके से बनाएं आम का मुरब्बा, आम का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका, आम का मुरब्बा की विध‍ि
Mango Murabba Recipe 

Mango Murabba Hindi Recipe: आम किसे खाना पसंद नहीं होता। आम सब फलों का राजा होता है। हर कोई इसे बड़ी चौक के साथ खाता है। गर्मी शुरू होते ही सभी घरों में आम खाने को जरूर मिलता है। यदि आपको आम बेहद पसंद हो, तो आप इस का मुरब्बा बनाकर आम का सीजन खत्म होने के बाद भी आम के स्वाद का मजा ले सकते है। इसे आप महीनों फ्रीज में सुरक्षित रख सकते है। आम के मुरब्बे को आप रोटी या पराठे के साथ ही सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। यदि आप वाकई में आम के आम खाने के शौकीन है, तो एक बार आम का मुरब्बा जरूर बनाएं। यहां आप आम का मुरब्बा बनाने का आसान तरीका देख और पढ़ सकते हैं।

आम का मुरब्बा बनाने की सामग्री

  • 1.5 kg कच्चा आम
  • 1 kg चीनी
  • 4 इलायची का दाना
  • 25-30 केसर के धागे 
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस


आम का मुरब्बा बनाने की विधि

  • आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम धोकर उसके छिलके को छील लें।
  • अब उसे पतला लंबा आकार का काट लें।
  • जब आम अच्छी तरह से कट जाए, तो एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें।
  • पानी गर्म हो जाए, तो कटे हुए आम को उसमें डालकर 4-5 मिनट तक कर पकाएं।
  • 4-5 मिनट बाद जब आम पक जाए, तो उसे छन्नी से छानकर एक बर्तन में अलग ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • जब आम ठंडा हो जाए, तो एक पैन में चीनी, केसर और इलायची के दाने डालकर थोड़ी देर छोड़ दे।
  • अब दूसरी तरफ एक पैन को गैस पर गर्व करें।
  • जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें आम का मुरब्बा डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • जब चाशनी अच्छी तरह पक जाए, तो उसे उतारने से पहले उसमें नींबू का रस डाल दे और गैस को बंद कर दें।

आम का मुरब्बा बनकर तैयार हो जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल कर रख ले और बाद में रोटी या परांठे के साथ सर्व करें।


 

अगली खबर