Garlic Laccha Paratha Recipe: इस तरह बनाएं गार्लिक लच्छा पराठा, बढ़ जाएगा पार्टी का जायका

गार्लिक लच्छा पराठा को बनाकर आप अपने बच्चे को टिफिन में भी दे सकते है। इसे आप स्वादिष्ट सब्जी या टोमेटो सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Tasty Garlic Laccha Paratha,Yummay Garlic Laccha Paratha, Instant Garlic Laccha Paratha, Easy Garlic Laccha Paratha, Delicious Garlic Laccha Paratha, Homemade Garlic Laccha Paratha, घर का बना गार्लिक लच्छा पराठा, आसान तरीके से बनाएं गार्लिक लच्छा पराठा, ग
आसान तरीके से बनाएं गार्लिक लच्छा पराठा 

Garlic Laccha Paratha Recipe: पराठा खाना किसे पसंद नहीं होता। इसका नाम सुनते ही मुंह में लोगों के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। ऐसे में यदि खाने में गार्लिक लच्छा पराठा मिल जाए, तो इससे स्वादिष्ट खाना और क्या हो सकता है। आपको बता दें, कि यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। एक बार खाने के बाद इसे बार-बार खाने का मन करता है। इसे बनाकर आप अपने बच्चे को टिफिन में भी बनाकर दे सकते है। यकीन मानिए यह टिफिन देने के बाद आपके बच्चे खाना छोड़कर कभी नहीं आएंगे। इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में मिल जाती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। यदि आप कहीं बाहर से आए हो और आपको ज्यादा मेहनत वाली चीज बनाने का मन ना हो, तो आप बहुत कम समय में गार्लिक लच्छा पराठा बनाकर टमैटो सॉस के साथ खाकर अपनी भू को मिटा सकते है। यहां आप गार्लिक लच्छा पराठा बनाने की विधि देख और पढ़ सकते हैं।

गार्लिक लच्छा पराठा बनाने की सामग्री

- 11/2 कप मैदा
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 कप पानी
- 2 टेबलस्पून घी
- चुटकी भर जीरा पाउडर
- चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
- 3-4 टेबलस्पून लहसुन (कटा हुआ)
- 3-4 टेबलस्पून धनिया पत्ता (कटा हुआ)
- बटर (सीखने के लिए)

गार्लिक लच्छा पराठा बनाने की विधि

- गार्लिक लच्छा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और नमक डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसे पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें।

- जब मैदा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो उसे 20 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें।

- 20 मिनट बाद अब उसके छोटे-छोटे लोई बना लें।

- जब लो अच्छी तरह से बन जाए, तो उसे मैदा लगाते हुए गोलाकार में बेले।

- जब मैदा को अच्छी तरह बेल ले, तो उसके ऊपर वाले परत पर घी लगाकर चारों तरफ फैला दें।

- जब घी अच्छी तरह पराठे के ऊपर फैल जाए, तो उसके ऊपर जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर उसे भी चारों ओर फैला लें।

-अब पराठा को हाथों से रोल करें।

- जब पराठा अच्छी तरह से रोल हो जाए, तो उसके ऊपर लहसुन और धनिया पत्ता डालकर उसे रोटी के आकार का हाथों से बना ले।

- अब दूसरी तरफ एक पैन को गैस पर गर्म करें।

- जब पैन गर्म हो जाए, तो लच्छा पराठा को धीमी आंच पर बटन लगा कर सेक लें।

- जब पराठा अच्छी तरह से बन जाए, तो उसे दही, स्वादिष्ट सब्जी या टमाटर सॉस के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

अगली खबर