Pahadi Aloo Recipe: अब घर में नए और आसान तरीके से पहाड़ी आलू , यहां जाने इसे बनाने की पूरी विधि

पहाड़ी आलू बनाना बेहद आसान होता है। इसे आप बहुत कम समय में बनाकर खाने में सर्व कर सकते हैं। इसका स्‍वाद बेहतरीन होता है।

Tasty Pahadi Aloo, Yummay Pahadi Aloo, Easy Pahadi Aloo, Instant Pahadi Aloo, Homemade Pahadi Aloo, स्वादिष्ट पहाड़ी आलू, घर का बना पहाड़ी आलू, आसान तरीके से बनाएं पहाड़ी आलू, पहाड़ी आलू बनाने की विधि, पहाड़ी आलू बनाने का आसान तरीका, झटपट में बनाएं पहाड़ी
आसान तरीके से बनाएं पहाड़ी आलू 

Pahadi Aloo Recipe: आलू खाना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई बड़ी चाव के साथ आलू खाता है। खासतौर पर बच्चे आलू के बेहद दीवाने होते है। अगर उनकी थाली में आलू परोस दी जाए, तो वह बिना हिचकिचाहट के सारा खाना खत्म कर देते है। पहाड़ी आलू वाकई में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे आप बड़ी आसान तरीके से बना सकते है। यदि आपके बच्चे सब्जी खाने में ज्यादा नखरा करते हो, तो यहां बताएं गए आसान तरीके से पहाड़ी आलू बनाकर खाने में परोस सकते है। यदि आप वाकई में पहाड़ी आलू को एक नए अंदाज में बनाकर खाना चाहते है, तो आप यहां बताए गए पहाड़ी आलू बनाने की विधि को  एक बार जरूर आजमाएं। यकीन मानिए इस तरीके से बनाया गया पहाड़ी आलू यहां बताए गए तरीके से यदि आप अपने पहाड़ी आलू आपके खाने के स्वाद को दुगना बना देगा। यहां आप पहाड़ी आलू बनाने का आसान तरीका देख सकते है।

पहाड़ी आलू बनाने की सामग्री

- 1/2 कप पुदीना का पत्ता
- 1/2 कप धनिया का पत्ता
- 1/2 इंच अदरक
- 4 कली लहसुन
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- 2 हरी मिर्च
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 टेबलस्पून चिल्ली फ्लेक्स
- 3 टेबलस्पून बेसन पाउडर
- 10-12 उबला आलू
- प्याज
- शिमला मिर्च (लाल और पीला)
- तेल
- सीक

पहाड़ी आलू बनाने की विधि

- पहाड़ी आलू बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी में पुदीना का पत्ता, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस और नमक डालकर उसे अच्छी तरह पीस  लें।

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पीस जाए, तो बाद में उसमें नमक जीरा पाउडर, चिली फ्लेक्स मिला और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें।

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें 10 से 12 उबले हुए आलू को डाल दें।

- थोड़ी देर बाद उसमें लाल और पीली शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े डालकर सारी सामग्री को मिलाएं।

- जब सारी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए, तो उसे 1 सीक में लगाकर ऊपर से थोड़ा सा

- अब 180 डिग्री टेंपरेचर टेंपरेचर 10-15 मिनट के लिए ओवन में पकने के लिए छोड़ दें।

-10-15 मिनट के उसे ओवन से निकालकर गर्म-गर्म सर्व करें।

अगली खबर