DRDO विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

साइंस
Updated Nov 28, 2019 | 15:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

DRDO के द्वारा विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का गुरुवार को अरब सागर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

DRDO developed brahmos missile test
ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने डीआरडीओ (Defence Research and Development Organisation) के द्वारा विकसित की गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डीआरडीओ विकसित ब्रह्मोस मिसाइल का अरब सागर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

बता दें कि इसके साथ ही डीआरडीओ की सफलता की सूची में एक और उपलब्धि जुड़ गई। भारतीय नौसेना के द्वारा परीक्षण किए गए इस ब्रह्मोस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

वायुसेना ने बीते दो दिन में दो बार अंडमान निकोबार द्वीप से ब्रह्मोस मिसाइल को दागा जिसकी मारक क्षमता 300 किमी तक थी। '21 और 22 अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ट्राक द्वीप पर भारतीय वायु सेना द्वारा दो ब्रह्मोस सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं। 
आपको बता दें कि ब्रह्मोस को भारतीय नौसेना, वायुसेना और थल सेना तीनों ही इस्तेमाल करते हैं और यह मिसाइल किसी भी युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाने की पूरी क्षमता रखती है।

 

अगली खबर