इसरो चीफ के सिवन का बयान, 'गगनयान मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्री किए गए शॉर्टलिस्ट'

गगनयान मिशन पर इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि चार अंतरिक्ष यात्रियों को शॉटलिस्ट किया गया है, रूस में ट्रेनिंग के लिए भेजे जाएंगे।

ISRO Chief K Sivan on Gaganyaan Mission
ISRO Chief K Sivan on Gaganyaan Mission  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: गगनयान मिशन पर इसरो प्रमुख के सिवन ने बुधवार को कहा कि चार अंतरिक्ष यात्रियों को शॉटलिस्ट किया गया है और वे इस महीने के अंत तक ट्रेनिंग के लिए रूस जाएंगे। 1984 में राकेश शर्मा ने एक रूसी मॉड्यूल में उड़ान भरी थी लेकिन इस बार भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारत से एक भारतीय मॉड्यूल में उड़ान भरेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 पर काम शुरू हो चुका है और यह पूरी रफ्तार से चल रहा है। जब इसरो के प्रमुख के सिवन से पूछा गया कि 'क्या इसरो चंद्रमा पर मानवयुक्त मिशन शुरू करेगा? उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से किसी दिन ऐसा होगा लेकिन फिलहाल नहीं।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि फ्रांस भारतीय उड़ान सर्जन्स को ट्रेंड करेगा ताकि वे महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों के हेल्थ की निगरानी कर सके। दो सप्ताह की ट्रेनिंग गगनयान प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसका उद्देश्य 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजना है।

अगली खबर