आज का पंचांग 06 फरवरी 2021: भगवान राम की उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 06 फरवरी 2021: शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक होने वाला है। यहां जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 6 February 2021
6 फरवरी का पंचांग (6th February 2021 Panchang) 
मुख्य बातें
  • पंचांग के साथ करनी चाहिए दिन की शुरुआत।
  • पता चलते हैं दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।
  • शनिवार को भगवान राम के साथ हनुमान जी की पूजा से मिलेगा शुभ फल।

आज का पंचांग 06 फरवरी 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल दान करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा कुम्भ है। 

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 फरवरी 2021
तिथि नवमी
दिवस शनिवार
नक्षत्र अनुराधा
करण वणिज
सूर्योदय 07:10 am
सूर्यास्त 05:59 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14 am से12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:22 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50 pm से 06:14 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर