आज का पंचांग, 20 जनवरी 2021: आज का ये डेढ़ घंटा है बेहद अशुभ, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 20 जनवरी 2021: आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang  20 January, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 20 January, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज गणेश जी की पूजा का भी अनन्त पुण्य है।
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • सप्तमी तिथि पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।

Aaj Ka Panchang 20 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। सप्तमी तिथि पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज गणेश जी की पूजा का भी अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है। आज चन्द्रमा मीन में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 जनवरी 2021
तिथि सप्तमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र रेवती
करण वणिज
सूर्योदय 07:19 am
सूर्यास्त 05:45 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:18 pm से 02:58 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:35 pm से 05:58 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर