आज का पंचांग, 30 जनवरी 2021: आज का ये समय है बेहद अशुभ, भूलकर भी ना करें कोई शुभ काम

आज का पंचांग 30 जनवरी 2021: आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। पढ़ें शनिवार का पंचांग।

Aaj Ka Panchang  30 January, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 30 January, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 January 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। आज मघा नक्षत्र है। माघ का महीना बहुत ही पवित्र होता है। इस माह में पवित्र नदी में स्नान करें व दान पुण्य करें। आज भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज तिल दान करें। आज तिल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व बजरंगबाण का पाठ करें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 जनवरी 2021
तिथि द्वितीया
दिवस शनिवार
नक्षत्र मघा
करण तैतिल
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:15 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि सिंह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:12 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:22 pm से 03:05 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:45 pm से 06:09 pm तक

आज राहुकाल प्रातकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर