अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 08 अक्टूबर, 2020: नौकरी के मामले में अच्छा है इन अंक वालों का दिन, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 08 October 2020: श्री सूक्त का पाठ करें 07 अंक वाले लोग। 04 अंक के लोग स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 08 october 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 08 october 2020 
मुख्य बातें
  • 01 अंक वाले जातकों को मिलेगा धन।
  • 04 अंक वाले लोगों की जॉब में प्रोमोशन के रास्ते बनेंगे।
  • आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें 08 अंक वाले लोग।

अंक राशिफल 08 अक्टूबर​: आज 08 अक्टूबर  है। 08 का अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है। 08 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है। अंक 8 का स्वामीग्रह शनि है। आज का भाग्यांक 04 है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 04 तथा 06 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 05 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि के दान से शुभ फल प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 08 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शनि व सूर्य जॉब में सफलता दे सकते हैं। धन का आगमन होगा । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहेगी। 
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज आईटी व मीडिया फील्ड से सम्बंधित जॉब के लिए सफलता का दिन है। व्यवसाय में भी प्रगति की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में परिवर्तन के संकेत हैं। गुरु व शनि व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्किन से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- वस्त्र,कंप्यूटर व लोहे के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सफलता का संकेत है। जॉब में प्रोमोशन के रास्ते बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन जॉब व व्यवसाय दोनों के लिए सफलता का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 02 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व शनि इन ग्रहों से संबंधित व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों का जॉब में उत्कर्ष रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय को लेकर केतु व शनि सुखद परिणाम देंगे।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश के रोग के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि फाइनेंशियल व इंडस्ट्रियल फील्ड के लोगों को व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व शनि टीचिंग, योगा व आयुर्वेद के फील्ड में व्यवसाय व जॉब के दृष्टिकोण से आपके अनुकूल हैं। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर