अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 23 अक्टूबर, 2020: 02 अंक वालों को व्यवसाय में होगा लाभ, इनकी सेहत रहेगी अच्छी

Ank rashifal, Today Numerology 23 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

numerology horoscope ank jyotish rashifal 23 october 2020
numerology horoscope ank jyotish rashifal 23 october 2020 
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को आज व्यवसाय में मिल सकता है धन
  • 06 अंक वाले बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें 08 अंक वाले लोग।

अंक राशिफल 23 अक्टूबर​: आज 23 अक्टूबर है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा व 03 का गुरु है। यह एकल अंक 05 जैसा बिहेव करेगा। 05 का स्वामीग्रह ग्रह बुध है। आज का भाग्यांक 01 है। इस अंक का स्वामीग्रह सूर्य धर्म का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, अंक 05 का आज मित्र रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 23 अक्टूबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व बुध जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। अंक व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में प्रगति प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज अंक 05 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व सूर्य के प्रभाव से जॉब में प्रोग्रेस की स्थिति होगी ।
स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन रोग दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय बेहतर रहेगा। जॉब में अंक 01 व 05 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश जनित रोग से बचें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 07 से सफलता मिलेगी। मीडिया व मार्केटिंग मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन का विचार बना सकते हैं। अंक 05 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय से जुड़े लोगों में एक नयी आशा जुड़ेगी। जॉब में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी   
                    
Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध गारमेंट्स, बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में सुखद परिवर्तन दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 03 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन मिल सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर शनि व बुध का सपोर्ट बैंकिंग व आईटी फील्ड में प्रोग्रेस दे सकता है। व्यवसाय से सम्बद्ध  लोग बुध का सहयोग प्राप्त करेंगे।
स्वास्थ्य सुख- दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
शुभ रंग- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 03 व 05 कोई नई बिजनेस डील देंगे। आज जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर