Challenges as per zodiac sign : राशि के अनुसार जीवन में आती हैं चुनौतियां, जानें उनसे बचने का तरीका

Challenges according to zodiac signs: अगर आपको लगता है कि जीवन में कई चुनौतियां केवल आपके सामने ही आती हैं, तो आपको बता दें कि आपकी राशि वाले सभी जातकों को एक समान ही चुनौतियां मिलती हैं। कैसे? आइए जानें।

Challenges according to zodiac signs, राशि अनुसार तय होती हैं चुनौतियां
Challenges according to zodiac signs, राशि अनुसार तय होती हैं चुनौतियां 
मुख्य बातें
  • एक समान राशि वालों के सामने आती हैं एक सी चुनौतियां
  • चुनौतियों के प्रकार ग्रहोंं की स्थिति पर भी तय होता है
  • एक सी चुनौती का असर किसी पर ज्यादा या कम हो सकता है

कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही केवल जातक के भाग्य को प्रभावित नहीं करती, बल्कि जातक की राशि और राशि स्वामी का भी उनके जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि जातकों को उनके राशि के अनुसार भी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। समान राशिवाले जातकों को जीवन में समान चुनौतियां मिलती है। हालांकि चुनौतियों का आकार-प्रकार जातक की कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति और मजबूती से फर्क जरूर पड़ता है। यही कारण है कि एक समान राशि वालों को भले ही चुनौतियां एक सी मिलें, लेकिन उन चुनौतियों की स्थिति और परिणाम अलग-अलग मिलते हैं। तो समान्यत: किस राशि वाले के सामने कौन सी चुनौतियां आती हैं, आइए जानें।

जानें, किस राशि के जातकों को मिलती हैं कैसी चुनौतियां

मेष:  मेष राशि के जातकों को अपने रिश्ते से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये अपने रिश्ते को बहुत ही बखूबी निभाते हैं, लेकिन रिश्तों में कई बार इन्हें अनेक तरह की चुनौतियां मिलती रहती हैं। अपनी समझ और सोच के बल पर इन्हें अपने रिश्तों को बनाए रखना चाहिए।

वृषभ:  इस राशि के जातक किसी भी तरह की विकट परिस्थितियों से आसानी से नहीं निकल पाते। ये जल्दी निर्णय नहीं ले पाते, लेकिन जब भी कोई निर्णय लेते हैं, अमूमन सही लेते हैं। ये अधिकतर हालात के साथ बहने लगते हैं। इनकी कोशिश की गति धीमी होती है।

मिथुन: इस राशि के जातक किसी पर भरोसा करने के मामले में कच्चे होते हैं। यदि एक बार किसी ने इनका भरोसा तोड़ दिया तो ताउम्र ये उनपर भरोसा नहीं कर सकते।

कर्क: इस राशि के जातकों को संतुष्ट करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। ये इनके लिए एक चुनौती  होती है,क्योंकि इन्हें कोई भी चीज संतुष्ट नहीं कर पाती और ये परेशान रहते हैं। कर्क राशि के जातक को दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरा भी बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।

सिंह:  इस राशि के जातक किसी भी परिस्थिति में कोई प्रतिक्रिया नहीं देते और उनके लिए यह बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब इन्हें किसी चीज पर अपना मत देना होता है। हालांकि, अगर इन्हें लगता है कि कहीं कुछ गलत हो रहा है तो ये अपनी आवाज उठाने से नहीं चूकते।

कन्या: इस राशि के जातक बहुत शांत स्वभाव के होते हैं इनके लिए चुनौती होती है विपरीत परिस्थितियों या कलह में खुद को रखना। हालांकि ये किसी कार्य को करने के लिए बहुत ही उत्साहित होते हैं और अपने उत्साह पर कंट्रोल करना इनके लिए तब मुश्किल होता है।

तुला: इस राशि के जातक किसी की गलती को माफ कर देना या भूल जाने वालें मे से नहीं होते। उनके लिए किसी को क्षमा करना या किसी बात को भूल जाना चुनौतिपूर्ण होता है।

वृश्चिक:  इस राशि के जातक के लिए अपने आदर्शों और भावों के बीच संतुलन बनाना चुनौती से भरा होता है। इनके सामने सबसे बड़ी चुनौती तब आती है, जब इन्हें अपने बनाए आदर्शों और उसूलों के साथ अपनी मनोभावनाओं के बीच संतुलन बनाना होता है। ये दिल और दिमाग की लड़ाई में अक्सर दिमाग से हार जाते हैं।

धनु:  इस राशि के जातक किसी को नजरअंदाज नहीं कर सकते और यदि ऐसा करना पड़े तो ये इनके लिए चुनौतिपूर्ण होता है। ये लोग, व्यवस्थाएं या हालात के बीच कई बार खुद को फंसा महसूस करते हैं।

मकर:  इस राशि के जातक जल्दी किसी भी हालात को संभाल नहीं पाते हैं। बदलती परिस्थितियों के साथ खुद को इन्हें संभालना बहुत चुनौतिपूर्ण होता है।

कुंभ :  इस राशि के जातक जल्दी न तो किसी पर भरोसा करते हैं और न ही किसी के साथ जल्दी खड़े होते हैं। इनके लिए किसी पर भरोसा करना बहुत ही मुश्किल होता है। हालांकि एक बार यदि किसी पर ये भरोसा कर लिए या किसी के साथ खड़े हो गए तो उन्हें वहां से हिलाना मुश्किल है, फिर ये पीछे भी नहीं हटते हैं।

मीन: इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को छुपा नहीं पाते। ये क्या महसूस कर रहे हैं अथवा इन्हें क्या अच्छा लगा या क्या नहीं यह तुरंत बता देते हैं।  अपने भावों को दूसरों से छिपाना इनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

तो राशि के अनुसार कमोवेश सभी की चुनौतियां एक ही होती हैं, बस ग्रहों के प्रभाव से ये चुनौतियां कम या ज्यादा होती रहती हैं।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर