Chanakya Niti: इन गुणों से महिलाएं पुरुषों को देती हैं मात, जानें औरतों को लेकर चाणक्‍य की ये नीति

Chanakya niti in hindi : आचार्य चाणक्य एक श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों से कई चीजों में अव्वल होती हैं। तथा अधिक समझदार, चतुर और साहसी होती हैं। जानें मह‍िलाओं को लेकर चाणक्‍य की ये नीत‍ि।

Women Beat Man With These Qualities, characteristics of female leaders, 7 traits of successful female leaders, how to be a successful woman leader, who is the best leader man or woman, chanakya niti for women, chanakya niti, chanakya niti in hindi, chanak
चाणक्य के अनुसार महिलाओं के गुण 
मुख्य बातें
  • आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र में स्त्रियों के कई गुणों और अवगुणों का किया है उल्लेख।
  • महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा होती हैं अधिक साहसी।
  • महिलाओं को पुरुषों से दोगुनी लगती है भूख।

Chanakya niti in hindi : अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र की बात करें तो आचार्य को इसका जनक कहा जाता है। आज के युग में भी आचार्य चाणक्य की नीतियां सटीक साबित होती हैं। चाणक्य ने स्त्रियों को लेकर अपने नीतिशास्त्र में कई गुणों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में एक श्लोक के माध्यम से उल्लेख करते हुए बताया है कि स्त्रियां पुरुषों से कई चीजों में अव्वल होती हैं। आइए जानते हैं।

अधिक बुद्धिमान

आचार्य चाणक्य एक श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि स्त्रियां पुरुषों की तुलना में अधिक बुद्धिमान होती हैं। वे पुरुषों से ज्यादा चतुर, समझदार और दिमागदार होती हैं, वह बड़ी से बड़ी परेशानियों का सामना निडरता पूर्वक करती हैं।

धैर्यवान

आचार्य चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक धैर्यवान होती हैं। वह बड़ी से बड़ी चुनौतियों से बड़ी धैर्यता पूर्वक निपटती हैं।

पुरुषों से अधिक साहसी

महिलाएं पुरुषों से अधिक साहसी होती हैं इसलिए उन्हें शक्ति की देवी कहा जाता है। चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों से 6 गुना अधिक साहसी होती हैं। महिलाओं में भले ही पुरुषों के मुकाबले बल कम होता है लेकिन वह अपने साहस के दम पर बड़ी से बड़ी मुश्किल को मात दे सकती हैं।

दोगुनी भूख

चाणक्य एक श्लोक के माध्यम से कहते हैं कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक खाती हैं। क्योंकि उन्हें पुरुषों की तुलना में दोगुना भूख लगती है तथा उन्हें पुरुषों के मुकाबले अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर