kartik purnima 2021 ke upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, म‍िलेगी माता लक्ष्मी और श्री हरि की कृपा

Kartik Purnima 2021 : हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन कुछ उपायों को अपनाने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण की कृपा प्राप्त होती हैं।

 kartik purnima 2021 ke upay, kartik purnima 2021 ke upay in hindi, kartik purnima 2021 ke khas upay, kartik purnima 2021 ke special upay, kartik purnima ke upay,  कार्तिक पूर्णिमा के उपाय, कार्तिक पूर्णिमा के खास उपाय, कार्तिक पूर्णिमा 2021 के उपाय, कार्
kartik purnima 2021 ke khas upay 
मुख्य बातें
  • कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर दिन शुक्रवार को है
  • इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को पुन: स्वर्गलोक प्रदान किया था
  • इस दिन को लोग देव दीपावली के रूप में मनाते है

kartik purnima 2021 ke upay: कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल यह पूर्णिमा 19 तारीख को पड़ रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग भगवान श्रीहरि की पूजा अर्चना बड़ी श्रद्धा पूर्वक करते हैं। हिंदू धर्म में इसे देव दीपावली के रूप में भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता हैं, कि इस दिन श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से भगवान श्री हरि के साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीप दान करना बेहद शुभ माना जाता है। 

पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को पुन: स्वर्ग लोक दिया था। ऐसी मान्यता है, कि यदि व्यक्ति इस व्रत को करने के साथ कुछ उपायों को अपना लें, तो मां लक्ष्मी और भगवान श्री हरि का आशीर्वाद सदा उस व्यक्ति पर सदैव बना रह सकता हैं। उसे जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता। यदि आप भी अपनी मनोकामना की पूर्ति करना चाहते हैं, तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां बताएं गए उपायों को जरूर अपनाएं। तो आइए चलें कार्तिक पूर्णिमा के उन उपायों के बारे में जानने।

कार्तिक पूर्णिमा 2021 के उपाय

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा या यमुना में कुशा स्नान अवश्य करना चाहिए। इस दिन हाथ में कुशा लेकर नदी में स्नान करके दान भी करना चाहिए।  ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता हैं।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के आगमन के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और जल का मिश्रण मिलाकर स्वास्तिक जरूर बनाएं। स्वास्तिक के पास आम के पत्तों का तोरण जरूर लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होकर धन और धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

3. इस दिन गंगा घाट पर दीप जलाना या नदी में दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि आती हैं।

4. शास्त्र के अनुसार कार्तिक माह में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यदि आप तुलसी के पास दीपक जलाकर उसकी जड़ की मिट्टी का तिलक लगाएं, तो आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती हैं।

5. हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी बेहद शुभ मानी जाती है। यदि आप इस दिन भगवान शिव की पूजा पंचामृत चढ़ाकर करें, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामना को शीघ्र पूर्ण कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर