Kartik Purnima ke upay :कार्तिक पूर्णिमा पर करें लाल किताब के 7 सरल उपाय, लक्ष्मी की होगी प्राप्ति

Remedies of Lal Kitab: कार्तिक पूर्णिमा पर लाल किताब के 7 चमत्कारिक उपाय आपके घर को धन से भर सकते हैं। ये उपाय बहुत आसान हैं, लेकिन इनका असर बहुत ज्यादा होता है।

Remedies of Lal Kitab, लाल किताब के उपाय
Remedies of Lal Kitab, लाल किताब के उपाय 
मुख्य बातें
  • कार्तिक मास की पूर्णिमा का बहुत महत्‍व माना गया है
  • इस द‍िन द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं
  • श‍िव पूजन का होगा बहुत लाभ

कार्तिक मास की पूर्णिमा कई मायनों में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई हैं। इस दिन देव दिपावली होती है और पूर्णिमा के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दिन लाल किताब के उपाय चमत्मकारिक रूप से असर दिखाते हैं। सच्चे मन और विश्वास के साथ यदि आप इस दिन कोई भी उपाय करें तो वह अवश्य ही फलीभूत होगा। कार्तिक मास में देवताओं को प्रसन्न करने का ये अंतिम अवसर है और इस दिन धन संकट से निजात पाने के उपाय जरूर करने चाहिए ताकि इस समस्या से आसानी से उबरा जा सके। तो आइए आपको लाल किताब के कुछ सटिक उपाय कार्तिक पूर्णिमा के लिए बताएं।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, दूर होगा धन संकट (Kartik Purnima ke Upay in hindi)

  1. पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का वास पीपल के वृक्ष में माना गया है और इस दिन पीपल के पेड़ में यदि जातक मीठे जल में दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में जढ़ा दे तो उसकी धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। देवी लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

  2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी गरीब को चावल का दान जरूर करें। कोशिश करें कि ये दान शाम के समय करें। इससे चंद्रदेव भी प्रसन्न होंगे और धन ही नहीं मन से जुड़े संकट भी दूर हो जाएंगे।

  3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह शिव मंदिर में जा कर  शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिला कर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है। ऐसा करने से जातक के सिर पर चढ़ा हर बोझ दूर हो जाता है

  4. कार्तिक पूर्णिमा को घर के मुख्यद्वार की सजावट जरूर करें। इस दिन मुख्यद्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाएं और पुष्प सज्जा कर शाम के समय दीप जरूर जलाएं। ये उपाय आपके घर में देवी लक्ष्मी को खींचा ले आएगा।

  5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें और इस दिन अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी को कुछ न कुछ उपहार जरूर दें। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी को प्रसन्नता मिलती है और वह अपना आशीर्वाद खुल कर देती है।

  6. इस दिन द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं। इससे विशेष समृद्धि के योग बनते हैं। नवग्रह प्रसन्न होते हैं।

  7. रात के समय चंद्रोदय होने पर खीर का भोग लगाएं और चंद्र को अर्घ्य दे कर अपने मन का कष्ट कह दें। इससे आपके कष्ट दूर होंगे।

एक बार में एक ही उपाय अपनाएं। एक साथ किए गए कई उपाय कारगर नहीं होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर