Lal Kitab ke Upay : घर में नहीं हो सुख-शांति, तो लाल किताब के ये उपाय आएंगे बहुत काम

Tricks of Lal Kitab: जीवन में परेशानियां सभी के आती हैं, लेकिन उन परेशानियों से घबराने की जगह उससे बचने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए लाल किताब के उपाय बहुत काम आते हैं।

Tricks of Lal Kitab, लाल किताब के उपाय
Tricks of Lal Kitab, लाल किताब के उपाय 
मुख्य बातें
  • घर में धन की कमी रहती हो तो दक्षिणवर्ती शंख रखें और उसकी पूजा करें
  • नौकरी पर संकट हो तो तांबे के लोटे में लाल मिर्च डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें
  • सुख-शांति का अभाव है तो अपने घर में मिट्टी का लाल रंग का बंदर ले आएं

लाल किताब के उपाय जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय होते हैं। लाल किताब में हर तरह की समस्या का हल दिया गया है। बस इसे अपनाने का तरीके सही होना चाहिए। विश्वास के साथ किए गए उपाय जरूर कारगर होते हैं। इसलिए यदि आप किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको लाल किताब के शरण में आना चाहिए। बस एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि लाल किताब के उपाय कभी भी किसी को परेशान करने के लिए नहीं करने चाहिए।

यदि बुरी भावना से उपाय किए जाएं तो उसके उलटे असर सामने आते हैं। लाल किताब के उपाय हमेशा भलाई और किसी के उद्धार के लिए ही करने चाहिए। तो चलिए आपको आज कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएं जिससे आम तौर पर लोग परेशान होते हैं।

लाल किताब के इन उपयों से दूर होगी आपके ये परेशानियां

  1. घर में यदि कलह बनी रहती है या सुख-शांति का अभाव है तो अपने घर में मिट्टी का लाल रंग का बंदर ले आएं। इस बंदर का हाथ खुला होना चाहिए। इसे आप अपने घर में पूर्व की ओर पीठ करते हुए विराजित करें। ये उपाय आपको रविवार के दिन करना चाहिए।

  2. मानसिक सुख और शांति के लिए रोज चांदी के बर्तन में केसर या हल्दी घोलकर माथे पर टीका लगाया करें। इस उपाय से आपको जीवन में उन्नति और प्रसिद्धि भी मिलेगी। यह प्रयोग गुरुवार को करें।

  3. यदि आपकी शादी में परेशानी आ रही है या आपका मन पढ़ने में नहीं लगता तो आपको पीले फूल के दो हार लेने हैं और उसे लक्ष्मी-नारायण के मंदिर में चढ़ा दें। इन दोनों ही परेशानी का हल एक ही है। बस इस उपाय को गुरुवार के दिन करें।

  4. यदि आपके घर में कोई न कोई हमेशा ही बीमारी लगी रहती है तो बुधवार के दिन किसी भी मंदिर के बाहर बैठी किसी कन्या को साबुत बादाम खिलाएं। इससे बीमारी दूर होगी।

  5. अगर नौकरी में तबादले या जाने का डर हो तो आप एक तांबे के लोटे में लाल मिर्ची के बीज डालकर सूर्य को सुबह-सुबह लगातार 21 दिन तक चढ़ाएं। आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।

  6. यदि घर में हमेशा ही धन संकट बना रहता है और धन आते ही चला जाता है तो आपको दक्षिणावर्ती शंख घर में जरूर रखना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए।

  7. नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए गाय को अपनी थाली की रोटी खिलाने वाला सदा सात्विक और प्रसन्न रहता है। गाय का दूध पीने से बल-बुद्धि का विकास होता है। गाय का मूत्र घर के भूत-पिशाच को भगाता है।

  8. एकाक्षी नारियल के सिरे पर तीन के स्थान पर दो बिंदु होते हैं। इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और लक्ष्मी का वास होता है।

लाल किताब के उपाय हमेशा एक बार में एक ही अपनाएं। एक साथ कई उपाय कभी नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर