Panchtantra ki Kahani: लालच कैसे है बुरी बला, बच्चों को समझाएगी जादुई गाय की ये पंचतंत्र कहानी

पंचतंत्र में बच्चों के लिए बहुत ही ज्ञान वाली कहानियां पढ़ने को मिलती है। इस कहानी से आप सीख सकते हैं कि लालच करना इतनी बुरी आदत होती हैं।

Panchtantra ki Kahani Jadui Gaay
पंचतंत्र की कहानी: जादुई गाय 

बच्चों को किसी बात को अच्छे से बताने और सिखाने के लिए कहानी बहुत अच्छा माध्यम माना जाता है। कहानी एक ऐसा जरिया है, जिसके माध्यम से आप बच्चों को ना केवल ज्ञान की बातें सिखा सकते हैं बल्कि उनमें एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना भी उत्पन्न कर सकते हैं। आज हम आपके बच्चे के लिए एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका बच्चा लालच किसनी बुरी आदत होती हैं, इसके बारे में सही तरीके से जान पाएंगा। तो आइए जाने पंचतंत्र में जादुई गाय की पूरी कहानी।

जादुई गाय की कहानी:

एक बार की बात है। एक गांव में मारिया नाम की एक औरत रहती थी। उसके खानदान में कोई नहीं था। उसके पास बस एक गाय थी, जिससे वह अपना रोजी-रोटी कमाती थी। गाय की देखभाल करके उसके गोबर और दूध से वह अपना गुजारा करती थी। बस यही उसके आमदनी का एक जरिया था। एक दिन उसकी गाय बहुत बीमार हो गई और कुछ ही दिनों में मारिया की गाय मर गई। यह देखकर मारिया बहुत दुखी हो गई। वह सोचने लगी कि अब मेरा घर कैसे चलेगा। फिर बाद में मारिया ने अपने पड़ोसी के घर से गाय का गोबर लाकर उसे बेचकर अपना गुजारा करने लगी।

एक दिन मारिया की पड़ोसन यह देखकर सोचने लगी कि मारिया मेरे घर से गोबर ले जाकर अपना रोजी-रोटी चलाती है, क्यों ना हम अपनी गाय को अंदर बांध लें। जिससे उसका गुजारा नहीं चल पाएं। इस तरह से मारिया की पड़ोसन अपने गाय को अंदर बधने लगी। यह देख कर मारिया बहुत दुखी हो गई। फिर एक दिन मारिया गाय का गोबर मांगने के लिए गांव के सेठ के पास गई और उस ने सेठ से गाय का गोबर मांगने का अनुरोध किया।

यह सुनकर सेठ मन ही मन सोचने लगा कि यह औरत कब से गाय का गोबर मांगने के लिए मुझसे अनुरोध कर रही है, क्यों ना मैं उसे वह गाय दे दूं जो बहुत दिनों से बीमार हैं। इससे उसके ऊपर मेरा कर्ज भी रहेगा और उसे पता भी नहीं चलेगा कि वह गाय बहुत कम दिनों तक ही जिंदा रहेगी। यह सोचकर सेठ मारिया को गाय दे देता है। गाय को लेकर खुशी-खुशी मारिया अपने घर आ जाती है। गाय को खाना खिला कर उसके दूध से फिर अपना वह रोजी रोटी कमाने लगती है। कुछ दिनों के बाद उसकी गाय दूध देना बंद कर देती है। उसके बाद मारिया उसके गोबर से फिर से अपना घर चलाने लगती है।

एक दिन मारिया अपने गाय की देखभाल करती रहती है, उसी समय अचानक एक बुजुर्ग आदमी उस रास्ते से गुजरता है। उसे देखकर मारिया पूछती है, कि बाबा मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं। यह देखकर वह बुजुर्ग आदमी मारिया से खाने के लिए मांगता है। यह सुनकर मारिया अपने घर में से अपना खाना उस बुजुर्ग व्यक्ति को देकर पानी लाने चली जाती है। इतनी देर में हुआ बुजुर्ग व्यक्ति आंखें बंद करके सारी चीजें देख लेता हैं, कि मारिया अपना खाना मुझे दे रही है।

यह देखकर वह बुजुर्ग आदमी बहुत खुश होता है और मारिया के आने के बाद उसे बोलता है, कि तुमने मुझे अपना खाना दे दिया, अब तुम्हें कभी भूखे रहने की जरूरत नहीं होगी। यह कहते हुए वह गाय के ऊपर अपना हाथ फेरते हुए चला जाता हैं। कुछ दिनों के बाद उसकी गाय गोबर देने के बजाय सोने का गोबर देने लगती है। यह देख कर उसकी पड़ोसन उस गोबर को रोज चुराकर सुबह-सुबह ले जाती थी। मारिया को इसका कुछ भी पता नहीं था। कुछ दिनों बाद अचानक एक आंधी आयी तो मारिया ने अपने गाय को घर के अंदर बांध दिया।

जब मारिया सुबह उठी तो  उसने देखा कि गाय ने सोने का गोबर दिया है। यह देखकर मारिया बहुत आश्चर्यचकित हुई। वह सोचने लगी कि कहीं उस बाबा का चमत्कार तो नहीं है। लेकिन उस बाबा का गया हुआ तो बहुत दिन हो गया। क्या इतने दिन से गाय सोने का गोबर दे रही थी। उसके दिमाग में तुरंत आया कि शायद यह  सोने का गोबर उसकी पड़ोसन चुरा रही थी, तभी वह मेरे साथ इतने अच्छे से पेश आ रही थी। उस दिन से मारिया अपने गाय को घर के अंदर बधने लगी। यह देखकर उसकी पड़ोसन को बहुत गुस्सा आया और वह सारी बातें जाकर सेठ से कह आयी।

यह सुनकर सेठ अपनी गाय को मारिया के घर  से वापस ले आया। सुबह में जब सेठ उठा तो उसने अपने घर में गोबर भरा पाया। यह देखकर वह सोचने लगा कि अभी आकाशवाणी हुई कि तुमने उस गरीब लड़की से गाय को ले लिया है, इसलिए तुम्हारे घर में गंदगी भरी रहेगी। जिस दिन तुम उस लड़की को गाय वापस दे दो गे, उस दिन तुम्हारे घर से गंदगी साफ हो जाएगी।

यह सुनकर सेठ अपने घर से गाय ले जाकर मारिया को वापस दे देता है और मारिया फिर से अपनी जिंदगी खुशी-खुशी जीने लगती हैं। तो इस कहानी से हमें सीख मिलती हैं, कि हमें किसी के धन पर बुरी नजर नहीं रखनी चाहिए। भगवान हमें जितना दिए है उसी में खुश रहना सीखना चाहिए।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर