Sawan ki rangoli: सावन में नए और आकर्षक रंगोली डिजाइन से अपने घर की बढ़ाएं शोभा, देखें रंगोली डिजाइन

Sawan 2021 rangoli idea: सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस महीने में लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। सावन मास में अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए आप सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

Sawan 2021, sawan ki rangoli, सावन रंगोली, सावन 2021, सावन की रंगोली
रंगोली के रंगो के साथ शिव और शक्ति का करें अपने घर में आगमन (Pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • सनातन धर्म में किसी विशेष पर्व पर रंगोली बनाना बहुत शुभ माना गया है।
  • रंगोली के रंगों के साथ घर में सकारात्मकता आती है, इसके साथ घर की रोनक बढ़ती है।
  • सावन में अपने घर को खूबसूरत लुक देने के लिए आप कुछ खूबसूरत रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

Sawan 2021 rangoli idea: शिव पुराण के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की भक्ती के लिए बहुत अनुकूल है। कहा जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना बहुत शुभ है। भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान शिव तथा माता पार्वती भम्रण करते हैं। इसीलिए लोगों को अपने घर साफ-सुथरे रखने चाहिए। सावन के महीने में अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए आप रंगोली बना सकते हैं। सनातन धर्म में लोग विशेष तिथि पर अपने घरों में रंगोली बनाते हैं। कहा जाता है कि रंगोली बनाने से घर में सकारात्मकता आती है। 

Sawan ke rangoli design, sawan special rangoli, सावन महीने के रंगोली के ड‍ि‍जाइन आइड‍िया   

गणेश और शिवलिंग की रंगोली

sawan ki rangoliPic: mounikamounipyarirangoli/ Instagram

गणेश और शिवलिंग वाली रंगोली घर के मुख्य द्वार पर बनाने के लिए सबसे उत्तम है। इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले चॉक या किसी चीज से शिवलिंग और शिवलिंग के बीच में गणेश जी के सिर का आउटलाइन बना लें। उसके बाद शिवलिंग के नीचे गणेश जी के पैर बना लें। अब इस रंगोली में रंग भर दें। पीले, सफेद और काले रंग से शिवलिंग पर शिव जी की तीसरी आंख बना लें। इसके बाद शिवलिंग और गणेश जी के रंगोली के बाहर गोला बना लें। अब गोले के बाहर अपने पसंद का डिजाइन बना लें। 

स्वास्तिक और शिवलिंग की रंगोली 

यह रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले बीच में स्वास्तिक बना लें उसके बाद स्वास्तिक के चारों ओर शिवलिंग बना लें। अब रंगोली के किनारों पर फूल बना कर रंगोली में रंग भर दें। आप चाहें तो रंगोली के आस-पास दीपक भी जला सकते हैं। इसके साथ फूल भी लगा सकते हैं। 

ॐ की रंगोली

sawan rangoli design Pic: mounikamounipyarirangoli/ instagram

ॐ की रंगोली बनाने के लिए बीच में चॉक की मदद से ॐ लिख लें। इसके बाद ॐ के बाहर गोला बना लें और गोले पर ऊपर थोड़ी सी जगह रख कर नीचे छोटे-छोटे फूल बनाते जाएं। अब जो जगह आपने छोड़ी है वहां आप दीपक रख सकते हैं। इसके साथ उस जगह पर भगवान शिव के प्रिय फूल रख सकते हैं। 

फूलों से शिवलिंग की रंगोली

Pic: rangavalli_byashwini/ Instagram

आजकल फूलों से बनी रंगोली ट्रेंडिंग है। यह बनाने में भी आसान होती है और बहुत सुंदर दिखती है। फूलों से रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले भगवान शिव के प्रिय फूल ले आएं। अब इन फूलों को शिवलिंग के आकार में रख दीजिए। इसके बाद रगोली में जो जगह बच रही है वहां दूसरे फूल रख दीजिए। इसके साथ आप इस रंगोली के बाहर भी दीपक रख सकते हैं। 

त्रिशूल की रंगोली 

Pic : lady_artistry_48/Instagram

त्रिशूल की रंगोली बनाने के लिए बीच में रंगों से त्रिशूल बना लीजिए। अब त्रिशूल के बाहर गोला बना कर आउटलाइन कीजिए। इसके बाद गोले के बाहर फूल और पत्तियों का डिजाइन बना सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर