शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से प्रभावित होगा हर इंसान, जानिए 22 जनवरी के बाद किस पर पड़ेगा कैसा प्रभाव!

22 दिसंबर की शाम को 5 बजे के बाद शनि ग्रह ने नक्षत्र का परिवर्तन किया है और इस बीच पृथ्वी पर रह रहे सभी लोगों पर इसका प्रभाव पड़ने जा रहा है।

Saturn move to another Nakshatra
शनि ने दूसरे नक्षत्र में किया प्रवेश 
मुख्य बातें
  • 22 जनवरी को शाम 5 बजे के बाद शनि ने किया नक्षत्र परिवर्तन।
  • राज्य की सत्ताओं में मच सकती है उथल-पुथल, लोगों की सेहत पर भी दिख सकता है असर।
  • जानिए किस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव।

शनि ने 22 जनवरी को सायंकाल 05 बजकर 40 मिनट पर उत्तराषाढ़ा से श्रवण नक्षत्र में प्रवेश किया है। इसका स्वामी चन्द्रमा है। अभी शनि मकर में राशि में ही हैं और केवल नक्षत्र का ही परिवर्तन हुआ है। चन्द्रमा व शनि का यह संयोग विष योग बनाकर पृथ्वी वासियों को परेशान कर सकता है। सेहत पर भी चन्द्रमा व शनि प्रधान लोगों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

जिस व्यक्ति का जन्म जिस नक्षत्र में हुआ है, उसी के अनुसार शनि से जुड़े इस परिवर्तन का बदलाव देखने को मिलेगा।

1. अश्वनी-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। धन लाभ है।
2. भरणी-धन की प्राप्ति होगी।
3. कृतिका-जमीन या मकान ले सकते हैं।
4. रोहिणी-आध्यात्मिक विचार आएंगे।
5. मृगशिरा-धन आगमन से खुश रहेंगे।
6. आद्रा-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
7. पुनर्वसु-कोई नया कार्य सम्पन्न होगा।
8. पुष्य-धन आगमन के संकेत हैं।
9. अश्लेषा-कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।
10. माघ-धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।
11. पूर्वाफाल्गुनी-धन लाभ होगा।
12. उत्तराफाल्गुनी-स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
13- हस्त-धन का व्यय जमीन में होगा।
14. चित्रा-आर्थिक प्रगति होगी।
15. स्वाति-स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


16. विशाखा-संतान की प्रगति से खुश रहेंगे।
17. अनुराधा-विचारों में स्थिरता का अभाव रहेगा।
18. ज्येष्ठा-आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।
19- मूल-स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है।
20. पूर्वाषाढ़ा-धन आगमन होगा।
21. उत्तराषाढ़ा-आर्थिक लाभ होगा।
22. अभिजीत-किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे।
23. श्रवण-स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।
24. धनिष्ठा-धन आगमन होगा।
25- शतभिषा-स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी।
26- पूर्वाभाद्रपद-धन आगमन के संकेत हैं।
27- रेवती-आर्थिक प्रगति होगी।

यह परिवर्तन किसी राज्य की सत्ता में कुछ उथल पुथल भी कर सकता है। इसका प्रभाव राशि अनुसार ना देखकर नक्षत्र अनुसार देखें। आपका जन्म जिस नक्षत्र में हुआ है, उस अनुसार प्रभाव देखिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर