Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं बांस का पेड़, आएगी सुख और समृद्धि

How to place Bamboo tree at home: क्या आप जानते हैं कि इस पेड़ को लगाने से घर में सुख और शांति भी आती है। जानिए वास्तु के अनुसार कहां पर सजाएं बांस का पेड़..

Vastu Tips
Vastu Tips 
मुख्य बातें
  • घर में बांस का पेड़ लगाने से खुशी का माहौल रहता है।
  • बांस का पेड़ लगाने से घर में धन का आगमन भी होता है। 
  • बांस का पेड़ को घर में लगाने से घर से बीमारियां दूर होती है।

मुंबई. बांस का पेड़ घर की सजावट और शोभा बढ़ाने के लिए कई लोगों की पहली पसंद होतीहै। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस पेड़ को लगाने से घर में सुख और शांति भी आती है। यही नहीं, ये पॉजीटिव एनर्जी भी देता है।

फेंग सुई वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में बांस का पेड़ लगाने से खुशी का माहौल रहता है। इसके अलावा परिवार में भी मेल-झोल बढ़ता है। बांस का पेड़ लगाने से घर में धन का आगमन भी होता है। 

बांस का पेड़ को घर में लगाने से घर से बीमारियां दूर होती है। इसका इस्तेमाल घर में करने से घर में समृद्दी आती है और शांति रहती है। इसके अलावा सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।  

घर में लगाएं इतने बांस के पेड़
घर में बांस के पेड़ लगाने की कोई निर्धारित संख्या नहीं है। हालांकि, फेंगसुई के मुताबिक लंबी उम्र, धन प्राप्ति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए तीन बांस के पेड़ लगाएं। 

करियर की सफलता के लिए चार पेड़। पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सात बांस के पेड़ लगाएं। इसके अलावा मानसिक शांति के लिए 10 बांस के पेड़ लगाएं। 

इन दिशाओं में लगाएं बैम्बू प्लांट 
बैंबू प्लांट दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना बेहतर माना जाता है। इस दिशा में पेड़ को लगाने से घर में शांति बनी रहती है। इसके अलावा बैडरूम में भी पेड़ लगाने से परिवार में प्यार बढ़ता है। सुख समृद्धि आती है। 

बैंबू प्लांट लगाने में कुछ बातों का ध्यान भी रखें। सबसे पहले इसे टांगे नहीं, इससे घर में निगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा ध्यान रहें कि ये मुरझाना नहीं चाहिए। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर