Vaishakh maas 2021: वैशाख 2021 का कैलेंडर - चंद्रग्रहण 2021, अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी, सीता नवमी की त‍िथ‍ि

वैशाख मास को भगवान विष्णु का प्रिय महीना कहा जाता है। कार्तिक, माघ और वैशाख के महीने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महीने माने जाते हैं। वैशाख के महीने में कई महत्वपूर्ण त्यौहार, पर्व और व्रत पड़ने वाले हैं।

 Vaishakh month 2021, vaishakh month 2021 calendar, vaishakh month 2021 start date, vaishakh month in hindi 2021, vaishakh month 2021 panchang, vaishakh month panchang 2021, vaishakh month panchangam 2021, वैशाख कब है 2021, वैशाख महीने का कैलेंडर 2021
वैशाख महीने का कैलेंडर 2021 
मुख्य बातें
  • हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 27 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है वैशाख मास, 26 मई को होगा समाप्त।
  • श्रेष्ठ महीनों में वैशाख के महीने को माना जाता है शुभ, भगवान विष्णु का प्रिय महीना है वैशाख मास।
  • वैशाख मास में मनाए जाएंगे अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी और आदि शंकराचार्य जयंती जैसे प्रमुख त्योहार और व्रत।

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख का महीना या वैशाख मास हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना होता है। वैशाख का महीना धार्मिक पहलू से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस महीने में कई पवित्र और शुभ तिथियां पड़ती हैं जिनका महत्व सनातन धर्म में अत्यधिक है। वैशाख महीने में अक्षय तृतीया, आदि शंकराचार्य जयंती, गंगा सप्तमी पूजन और नरसिम्हा चतुर्दशी या नरसिम्हा जयंती जैसे प्रमुख त्योहार, पर्व और व्रत पड़ने वाले हैं। 

वैशाख का महीना बहुत शुभ माना जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यह महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना है। कार्तिक, माघ और वैशाख के महीने बेहद शुभ होते हैं। इस महीने में कई परंपराओं को निभाया जाता है जिससे पिछले जन्म के सभी पाप मिट जाते हैं।

Vaishakh month 2021 start date, वैशाख मास 2021 कब से शुरू होगा  

हिंदू पंचांग के गणना के मुताबिक, वर्ष 2021 में वैशाख मास 27 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है जो 26 मई को समाप्त होगा। लेकिन तेलुगु, कन्नड़, मराठी और गुजराती पंचांग के अनुसार इस वर्ष वैशाख का महीना 12 मई से प्रारंभ होगा और 10 जून को समाप्त होगा।

Vaishakh month 2021 Hindu Vrat Tyohar Calender, वैशाख मास 2021 के व्रत त्‍योहार ह‍िंदी में 

यहां जानें, वैशाख के महीने में पड़ने वाले त्योहार, पर्व और व्रत की लिस्ट।

7 मई 2021, शुक्रवार: - वरुथिनी एकादशी

14 मई 2021, शुक्रवार: - परशुराम जयंती

14 मई 2021, शुक्रवार: - अक्षय तृतीया

14 मई 2021, शुक्रवार: - वृषभ संक्रांति

18 मई 2021, मंगलवार: - गंगा सप्तमी

21 मई 2021, शुक्रवार: - सीता नवमी

22 मई 2021, शनिवार: - मोहिनी एकादशी

25 मई 2021, मंगलवार: - नरसिम्हा जयंती

26 मई 2021, बुधवार: - बुद्ध पूर्णिमा

26 मई 2021, बुधवार: - चंद्र ग्रहण


वैशाख मास का महत्‍व 

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी वैशाख के महीने को वर्ष का दूसरा महीना माना जाता है। लेकिन गुजराती पंचांग के अनुसार, यह वर्ष का सातवां महीना होता है। इसके साथ बंगाली और उड़िया पंचांग के मुताबिक भी वैशाख का महीना पहला महीना होता है। ‌

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर