Vrishabh Sankranti 2021: वृषभ संकांत‍ि 2021 राश‍िफल, सूर्य के राश‍ि परिवर्तन का 12 राश‍ियों पर प्रभाव

जब सूर्य अपनी राश‍ि बदलकर दूसरी राश‍ि में प्रवेश करते हैं, उस त‍िथ‍ि को संक्रांत‍ि कहा जाता है। 14 मई 2021 को वृषभ संक्रांति है। सूर्य के राश‍ि बदलने का असर हर राश‍ि पर पड़ता है।

Vrishabh Sankranti 2021, Vrishabh Sankranti 2021 Rashifal, Sun Transit 2021 in Taurus horoscope in hindi, Sun Transit 2021 horoscope in hindi, Sun Transit 2021 in Taurus impact on all zodiac signs,  वृषभ संकांत‍ि 2021 राश‍िफल,  वृषभ संकांत‍ि 2021
Sun Transit 2021 horoscope in hindi 
मुख्य बातें
  • 14 मई को इस साल वृषभ संक्रांति की त‍िथ‍ि है
  • वृषभ संक्रांति पर जप, तप, दान और पूजान को बेहद फलदायक माना गया है
  • सूर्य का ये राश‍ि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभाव‍ित करेगा

14 मई को सूर्य मेष राशि से वृष में प्रवेश करेंगे। सूर्य एक राशि मे एक माह रहते हैं। वृष का स्वामी शुक्र है। इस समय शुक्र भी वृष में ही है। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। सूर्य पूजा के बिना कोई भी ग्रहों की पूजा का फल सम्भव नहीं है। प्रत्येक राशि के लोग श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। प्रस्तुत राशियों पर प्रभाव 14 जून तक रहेगा। आइए अब जानते हैं सूर्य के वृष राशि मे प्रवेश का प्रभाव। 

सूर्य का वृषभ राश‍ि प्रवेश राश‍िफल 2021 

मेष-  व्यवसाय में किसी नए कार्य को प्रारंभ करेंगे। हेल्थ में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। जाँब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी।लाल  रंग शुभ है।प्रत्येक रविवार को गेंहू दान करें। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।

वृष- जॉब में आपकी स्थिति बहुत ही बेहतर होगी।आप व्यवसाय में अपने दायित्व को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जॉब में कोई बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। रविवार को गेंहू का दान करें। सफेद रंग शुभ है। 

मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। सूर्य का वृष में गोचर बहुत ही शुभ है। हरा व लाल रंग शुभ है। गाय को प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गुड़ खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

कर्क- जॉब से सम्बद्ध लोगों के लिए सफलता का है। जमीन या वाहन क्रय कर सकते हैं। व्यवसाय में सूर्य गोचर आपकी मदद करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। गुड़ का दान करते रहें। 

सिंह- व्यवसाय में सफलता व जॉब में प्रोमोशन का समय है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र करियर के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। सूर्य व हनुमान जी की उपासना करते रहें। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गेंहू व मसूर का दान करें।

कन्या- व्यवसाय सम्बंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। हरा व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र व सुंदरकांड का पाठ करें। छात्रों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। सूर्य उपासना करते रहें। कई दिनों से रुके धन आगमन के संकेत हैं।

तुला-- बिजनेस के लिए सफलता की प्राप्ति का समय है। जॉब मे रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। धार्मिक कार्य होंगे। नारंगी रंग शुभ है। बहुत दिनों से रुके किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति होगी।

वृश्चिक- जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे ।व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। तिल का दान करें।

धनु- व्यवसाय में किसी नवीन उत्तरदायित्व की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। प्रत्येक रविवार को गुड़ का दान करते रहें। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र शिक्षा में आशातीत प्रगति से खुश रहेंगे।

मकर- जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का प्रतिदिन आशीर्वाद लें। संतान के विवाह सम्बन्धित किसी निर्णय को लेकर मानसिक ऊहापोह से बाहर निकालेंगे। छात्र करियर के प्रति एलर्ट रहें। सफेद रंग शुभ है। बिजनेस में सफल रहेंगे।

कुम्भ- आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी रुकी योजनाएं प्रारम्भ होंगी। व्यापार में तमाम  बाधाएं दूर होंगी।हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेंहू का दान करें। सूर्य उपासना के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना अवश्य करते रहें।

मीन- यह गोचर आपके लिए कई बड़ी उपलब्धियों का है। व्यवसाय की दृष्टि से सूर्य कोई बड़ा अवसर दे सकता है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जाँब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर