अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 अगस्त 2021 का अंकफल, जानिए क्या है जन्मांक अनुसार आपका भाग्यांक?

Ank rashifal, Today Numerology 22 August 2021: अंकफल अनुसार आपका रविवार का दिन कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष अनुसार जिस दिनांक को आपका जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही होता है आपका जन्मांक।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 22 August 2021
Ank Jyotish rashifal 22 August 2021, 22 अगस्त का अंकफल 
मुख्य बातें
  • धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है 2।
  • 22 के संयुक्त अंक में दो बार आया है 2 का अंक।
  • धर्म व ज्ञान का प्रतीक है यह अंक।

आज का पंचांग 22 अगस्त 2021: आज 22 अगस्त 2021 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामीग्रह राहु है।

आज 22-08-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04,05 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 22 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 04 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। शनि के द्रव्यों तिल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 05 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 08 है।आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि,बुध व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। मंगल व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में राहु व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर