अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 8 अगस्त 2021 का अंकफल, जन्मांक अनुसार जानिए क्या है आपका भाग्यांक?

Ank rashifal, Today Numerology 8 August 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 8th August 2021
Ank Jyotish rashifal 8 August 2021, 8 अगस्त का अंकफल 
मुख्य बातें
  • धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 08 का अंक।
  • 8 अगस्त 2021 का भाग्यांक रहेगा 3।
  • अंक 03 के मित्र अंक है 01, 02 तथा 09।

आज का पंचांग 8 अगस्त 2021: आज 08 अगस्त 2021 है। 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-08-2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं, सूर्य व शनि मित्र नहीं है।

अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 8 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में गुरु व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 03 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02व 09 का सहयोग
लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- गुरु, आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज शुक्र व गुरु का सपोर्ट लाभ देगा।जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 03 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में गुरु व केतु का सपोर्ट सफलता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व भाग्यस्वामी ग्रह गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में गुरु व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर