अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 12 मार्च, 2021: वैभव और प्रसिद्धि का कारक है 12 का संयुक्त अंक, पढ़ें अपना अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 12 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Ank Jyotish 12 March 2021
Ank Jyotish 12 March 2021 
मुख्य बातें
  • कई बार वैभव व प्रसिद्धि देता है 12 का संयुक्त अंक।
  • यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 2 रहेगा, जिसका स्वामी है चन्द्रमा।

अंक राशिफल 12 मार्च​: आज 12 मार्च 2021 है। 12 का संयुक्त अंक वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यहां अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामी गुरु है। आज 12-03-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है। सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 12 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03  
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 04 व 06 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है।व्यवसाय में भाग्य स्वामी चन्द्रमा का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे।जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में चन्द्रमा के कारण किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब में सफलता का संकेत है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- राहु व चन्द्रमा जॉब में तनाव दे सकता है।व्यवसाय में अंक 01 व 02 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक 09 व नामांक 02 के अधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी चन्द्रमा  जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं । व्यवसाय में सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी मंगल  व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे।जॉब में चन्द्रमा प्रगति देंगे।
स्वास्थ्य- स्किन एलर्जी की सम्भावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर