Numerology अंकज्योतिष 16 मई 2020: 01 अंक वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, इन अंक वाले क्रोध पर रखें काबू

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 16 मई का अंक राशिफल...

Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 16 May 2020
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 16 May 2020 

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 16 मई है। 16 का संयुक्त अंक आर्थिक संपन्नता का है। उम्र के 20 वर्ष के बाद ही यह बहुत सफलता देता है। यह अंक 7 यानी केतु से प्रभावित है। केतु का मित्र ग्रह राहु व शनि है। अंक 04 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 05 व 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

दिनांक 16 मई का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 3 तथा 8
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में उन्नति रहेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
स्वास्थ्य सुख-स्किन से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद        

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 02 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में उन्नति  दिख रहा है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा। प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य सुख-उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- धन का व्यय होगा। व्यवसाय में उन्नति है। जॉब में आज तनाव का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- हृदय के रोगी आज सावधानी बरतें। स्किन रोग से भी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- नीला

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 04 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है। प्रमोशन में संघर्ष रहेगा। व्यवसाय में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आत्मबल बनाए रखें।
शुभ रंग- सफेद
            
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब  को लेकर आज तनाव में रहेंगे। आर्थिक प्रगति है।
शुभ रंग-- नारंगी
     
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में उन्नति व धन का आगमन है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख-हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला            

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-01 तथा 04
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब में आज किसी से तनाव सम्भव है। आर्थिक उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- केतु का प्रभाव है। हड्डी के रोग से समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा।
शुभ रंग-सफेद व नीला
            
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 01 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का दिन थोड़ा तनाव का है। किसी पर क्रोध न करें।
स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
शुभ रंग-नीला
            
जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- यह मंगल का अंक है। 01 सूर्य का अंक है। आज अंक 01 जन्मांक का व्यक्ति सहायता करेगा। जॉब में प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सुख- मंगल व केतु का प्रभाव रहेगा। उदर विकार से परेशानी आ सकती है।
शुभ रंग-- लाल व पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर