अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 2 सितंबर, 2020: जानिए आज का अंक राशिफल, कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए लकी

Ank rashifal, Today Numerology 2 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

ank jyotish rashifal 2 September 2020 अंक राशिफल
ank jyotish rashifal 2 September 2020 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 02 का अंक बहुत ही भाग्यवृद्धि कारक होता है
  • 01 जन्मांक वालों के यहां धन का आगमन होगा
  • 01 अंक वाले हनुमानजी की उपासना करें     

अंक राशिफल 2 सितंबर: आज 02 सितम्बर है। 02 का अंक बहुत ही शुभ व भाग्यवृद्धि कारक होता है। अंक 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। आज का भाग्यांक 06 हुआ। ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Ank rashifal today: जन्मांक 01

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज चन्द्रमा व सूर्य के प्रभाव से व्यवसाय में स्थिति बहुत बेहतर रहेगी। धन का आगमन होगा। अंक 03 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में संघर्ष है।है।                            
स्वास्थ्य- हनुमानजी की उपासना करें।     

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 01 का सहयोग है। व्यवसाय में कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अपने कार्यों को लेकर उत्साहित रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा। 
स्वास्थ्य- राहु व चन्द्रमा का प्रभाव स्वास्थ्य बाधा  दे सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में जन्मांक3 का सहयोग मिलेगा। धन आगमन के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में उच्चाधिकारियों के प्रभाव से नवीन उत्तरदायित्व का सामना करना पड़ सकता है।व्यवसाय की स्थिति सफल रहेगी।      
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक02 व भाग्यांक06 से सफलता मिलेगी। जॉब में प्रोमोशन का संयोग बन सकता है।
स्वास्थ्य सुख- कफ से समस्या की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08

आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगियों को  परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग- सफेद व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- दोनों में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग-लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर