अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 नवंबर, 2020: अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का है प्रतीक, मिलकर दोनों देते हैं शुभ फल

Ank Rashifal, Today Numerology 28 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिन पैदा हुए वही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 28 November 2020
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 28 November 2020 
मुख्य बातें
  • 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है।
  • अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित, एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 28 नवंबर​: आज 28 नवम्बर 2020 है। 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ। 07 का स्वामीग्रह केतु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। केतु शनि व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01व 03 का शत्रु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज का अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 28 नवंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक---09
आर्थिक स्थिति व जाँब --आज सूर्य  जाँब में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा।अंक 06 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख--आज सूर्य नेत्र रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--03
आर्थिक स्थिति व जाँब-- आज के भाग्यांक 07 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख--- श्वांश रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग--सफेद व लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जाँब--गुरु,सूर्य व आज का भाग्य स्वामी केतु व्यवसाय में सफलता देंगे। छात्र लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 02 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा। केतु जाँब में प्रोन्नति में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जाँब--  व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जाँब में जन्मांक 02 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जाँब--व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 03 व 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। केतु व शुक्र व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ को लेकर तनाव में रह सकते हैं। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- बैगनी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जाँब--  जन्मांक 05 के उच्चाधिकारियों से  लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी व इस अंक के स्वामी केतु का सपोर्ट जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग--पीला व नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--06
आर्थिक स्थिति व जाँब--सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में परेशानी दे सकता है ।अंक 01 व 09 के सपोर्ट से जाँब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग--नारंगी व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09आज का शुभ अंक--01 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यांक स्वामी केतु व्यवसाय में वृद्धि करते हैं। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर