Panchang 02 June: आज व्रत रखने से होंगे जन्मों के पाप नष्ट, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 02 June 2020
Today Panchang 02 June 2020 
मुख्य बातें
  • आज यानी दो जून 2020 कोज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।
  • एकादशी का व्रत रखने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं।
  • आज  चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है।

Today Panchang 02 June 2020: आज 2 जून है। आज निर्जला एकादशी है।आज निर्जल व्रत रहें। भगवान विष्णु की उपासना करें। आज के दिन किए गए दान पुण्य का फल अनन्त होता है। आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी का ऐसा महान व्रत है जिसको रखने से कई जन्मों के पाप नष्ट होते हैं।

आज चित्रा नक्षत्र है। आज  चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है । सूर्य वृष में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं।प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए।

मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं।राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है।आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

Today Panchang 02 June 2020

  • दिनांक-2 जून 2020
  • दिन- मंगलवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि- एकादशी पक्ष- शुक्ल 
  • नक्षत्र- चित्रा
  • करण-विष्टि
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- कन्या

शुभ मुहूर्त-
अभिजीत
: 11:51 am से 12:46pm
विजय मुहूर्त: 02: 40 pm से 03:29 pm
गोधूलि मुहूर्त: 06:58 pm से 07:28 pm

अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- सायंकाल 03 बजे से 04:30 बजे तक।   
    

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर