Panchang Today, 05 नवंबर 2021 का पंचांग: एक ही राशि में सूरज और चन्द्रमा, जानिए ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त

05th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 05 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 05th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 5th November 2021, 05 नवंबर 2021 का पंचांग
05 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए करें कनकधारास्तोत्र का पाठ।
  • चावल व सफेद वस्त्र के दान का है बहुत महत्व।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर, जानिए आज के मुहूर्त।

05 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज गोवर्धन पूजा है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। व्रत के दिन अन्न दान व गाय की पूजा व उसको रोटी, गुड़, पालक इत्यादि भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 05 नवम्बर 2021
दिवस शुक्रवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:38 am
सूर्यास्त 05:42 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि तुला
करण किस्तुधन
योग असुष्मान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:51 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर