10 सितंबर 2021 का पंचांग: किस समय है राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? देखिए शुक्रवार का पंचांग

10th September 2021 ka Panchang: पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 10 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 10th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, panchang calendar, panchang september 2021
10 सितंबर का पंचांग, Panchang 10 September 
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • पंचांग से होता है शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • राहुकाल में नहीं आरम्भ करना चाहिए कोई भी शुभ कार्य।

10 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज विनायक चतुर्थी का बहुत ही पावन व्रत है व चित्रा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। अन्न वस्त्र के दान का भी आज बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 सितम्बर  2021
दिवस शुक्रवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि तुला
करण वणिज 11:05 am तक फिर विष्टि
योग ब्रम्ह 05:42 pm तक फिर इन्द्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:34 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर