10 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं दिन के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शनिवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 10th July 2021: पंचांग से मिलेगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 10 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 10th July 2021 today
आज का पंचांग 10 जुलाई, aaj ka panchang 10th July 2021 
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ समय का सटीक ज्ञान।
  • पता चलती हैं दिन की ग्रह स्थितियां और राहुकाल का समय।
  • राहुकाल के दौरान नहीं करना चाहिए कोई भी मंगल कार्य।

10 जुलाई 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या 06:45 am तक है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार व अमावस्या का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 जुलाई 2021
दिवस शनिवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 06:45am तक फिर प्रतिपदा शुक्ल पक्ष
सूर्योदय 05:34 am
सूर्यास्त 07:18 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मिथुन 06:39 pm तक फिर कर्क
करण नाग 06:47 am तक फिर किंस्तुघ्न
योग व्याघात 04:51 am तक फिर हर्षण
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर