23 अप्रैल 2022 का पंचांग: आज श्री रामचरितमानस और गीता के पाठ का है बहुत महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

23 April 2022 ka Panchang: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। यहां पढ़ें शनिवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 23 April 2022 today -
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • प्रातःकाल 06:25 के ही बाद अष्टमी लग जायेगी।
  • आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
  • आज कालाष्टमी का पावन व्रत है।

23 April 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। प्रातःकाल 06:25 के ही बाद अष्टमी लग जायेगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज कालाष्टमी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

दुर्गा जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। अष्टमी की रात्रि  को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- गलती से हो गया है पाप तो फिक्र न करें, ऐसे कमाएं जीवन में पुण्य

आज का पंचांग 23 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 23 अप्रैल 2022  
दिवस शनिवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 06:25am तक फिर अष्टमी  
सूर्योदय

05:48 am

सूर्यास्त 06:52 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

मकर

करण बव
योग

साध्य

अभिजीत मुहूर्त  11:58am से 12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:27pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:07pm से 06:16pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर