Panchang Today, 25 अक्टूबर 2021, आज का पंचांग: भगवान शिव की उपासना के साथ करें दुर्गा पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

25th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 25 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ के दिन की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 25th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 25th October 2021, 25 अक्टूबर 2021 का पंचांग
25 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • दिन में सबसे बेहतर होता है अभिजीत मुहूर्त का समय।
  • सोमवार को रुद्राभिषेक के साथ करें शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ।
  • गो सेवा करने से मिलेगा अनंत पुण्य, जानिए दिन के मुहूर्त।

25 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 25 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 25 अक्टूबर 2021
दिवस सोमवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 06:33 am
सूर्यास्त 05:36 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृष
करण कौलव
योग परिध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर