Panchang Today, 26 जनवरी 2022 का पंचांग: अन्न दान के साथ तिल व कम्बल दान का है महत्व, माता काली जी की करें विधिवत पूजा

26 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 26 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 26 January 2022 today
26 जनवरी आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।

26 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।स्वाती नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। गणेश जी का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज अन्न दान के साथ तिल व कम्बल दान का बहुत महत्व है।बुधवार को रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।

आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुध के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 26 जनवरी 2022
दिवस बुधवार
माह माघ कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 
सूर्योदय 07:12am
सूर्यास्त 05:54pm
नक्षत्र स्वाती10:09am तक फिर विशाखा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि तुला
करण तैतिल05:57pm तक फिर गरज
योग गण्ड

Also Read: मौनी अमावस्या कब है 2022, सोमवती अमावस्‍या की तिथ‍ि, शुभ मुहूर्त और महत्‍व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27pm से 03:07pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:49pm से 06:17pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर