26 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए सोमवार के दिन का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 26th July 2021: पंचांग से होगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 26 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 26th July 2021 today
आज का पंचांग 26 जुलाई, aaj ka panchang 26th July 2021 
मुख्य बातें
  • सोमवार को रुद्राभिषेक के बाद करें शिवपुराण का पाठ।
  • शिव जी के साथ मां दुर्गा की उपासना का भी दिवस।
  • पंचांग से जानिए दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त का समय।

26 जुलाई 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज श्रावण माह के प्रथम सोमवार का पावन व्रत है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा का महान दिवस है।आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। सोमवार को रुद्राभिषेक करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज गो सेवा करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 26 जुलाई 2021
दिवस सोमवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 05:43 am
सूर्यास्त 07:11 pm
नक्षत्र धनिष्ठा 12:05am तक फिर शतभिषा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि कुंभ
करण वणिज 03:22 pm तक फिर विष्टि
योग सौभाग्य 10:39 pm तक फिर शोभन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 pm से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर