आज का पंचांग, 28 जून 2021: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए सोमवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 28 June 2021: पंचांग से मिलेगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 28 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 28 June 2021 today
आज का पंचांग 28 जून, aaj ka panchang 28th June 2021 
मुख्य बातें
  • शिव जी की विधिवत पूजा करके शिवपुराण का करें पाठ।
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • पंचांग से जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

28 जून 2021 का पंचांग: आज 2078 आनंद, विक्रम संवत आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 28 जून 2021
दिवस सोमवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 05:30 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र धनिष्ठा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मकर 01 pm तक फिर कुंभ
करण बालव 02:15 pm तक फिर कौलव
योग विष्कम्भ 02:05 pm तक फिर प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:53 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर