Panchang Today, 30 सितंबर 2021 पंचांग: जानिए गुरुवार के नक्षत्र और शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय?

30th September 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 30 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 30th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 30 September 2021, 30 सितंबर 2021 का पंचांग
30 सितंबर का पंचांग 
मुख्य बातें
  • 10 बजकर 07 मिनट के बाद शुरू होगी दशमी तिथि।
  • सुबह 11:56 बजे शुरू होगा अभिजीत मुहूर्त।
  • राहुकाल में ना करें कोई भी शुभ कार्य या यात्रा।

30 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। रात्रि 10 बजकर 07 मिनट के बाद दशमी है। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज  रात्रि में माता तारा की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है व विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 सितंबर 2021 (Today Panchang) 

दिनांक 30 सितंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी 10:17 pm तक फिर दशमी
सूर्योदय 06:17 am
सूर्यास्त 06:05 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मिथुन 07:05 pm तक फिर कर्क
करण तैतिल 09:37 pm तक फिर गर
योग परिध 06:53 pm तक फिर शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:32 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर