30 जुलाई 2021 का पंचांग: किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? देखिए शुक्रवार के दिन का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 30th July 2021: पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 30 जुलाई के मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 30th July 2021 today
आज का पंचांग 30 जुलाई, aaj ka panchang 30th July 2021 
मुख्य बातें
  • शुभ और अशुभ मुहूर्त का ज्ञान देता है दिन का पंचांग।
  • जानिए दिन की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त के समय।
  • चावल व सफेद वस्त्र के दान का है बहुत महत्व।

30 जुलाई 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 30 जुलाई 2021
दिवस शुक्रवार
माह श्रावण, कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 05:47 am
सूर्यास्त 07:08 pm
नक्षत्र रेवती 02:05 pm तक फिर अश्वनी
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मीन 02:05 pm तक फिर मेष
करण विष्टि 04:39 pm तक फिर बव
योग धृति 08:25 pm तक फिर शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर