Panchang Today, 4 अक्टूबर 2021 पंचांग: सोमवार के मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्र, जानिए किस समय है राहुकाल?

4th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 4 अक्टूबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 4th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 4th October 2021, 4 अक्टूबर 2021 का पंचांग
4 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • विक्रम संवत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का दिन।
  • चावल दान के साथ सोमवार को वस्त्र दान का भी बहुत महत्व।
  • शिव जी की विधिवत पूजा के साथ करें शिवपुराण का पाठ।

4th October 2021 ka Panchang: आज 2078 आनंद, विक्रम संवत आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। श्राद्ध का तेरहवां दिन है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चावल दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार
है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 4 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 04 अक्टूबर 2021
दिवस सोमवार
माह आश्विन,कृष्ण पक्ष
तिथि त्रयोदशी
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 05:58 pm
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि सिंह
करण गर
योग शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53 am से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:35 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस समय समय अंतराल में कोई भी शुभ या मंगल काम करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर