आज का पंचांग, 5 मई 2021: वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी पर होती हैं कई तांत्रिक पूजाएं, जानिए आज के मुहूर्त

5 मई 2021 का पचांग: दिन भर की ग्रह स्थितियों के साथ शुभ मुहूर्त के बारे में पंचांग से ही पता चलता है। जानिए आज 5 मई 2021, बुधवार का पंचांग।

Panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang muhurat aaj ka panchang 5 May 2021 today
Aaj ka panchang 5 May 2021 
मुख्य बातें
  • वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी पर होती हैं कई तांत्रिक पूजाएं।
  • घर पर ही माता दुर्गा जी की करें विधिवत पूजा।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

5 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।आज धनिष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज घर पर ही माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 5 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 05 मई 2021
दिवस बुधवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि नवमी
सूर्योदय 05:42 am
सूर्यास्त 06:55 pm
नक्षत्र

धनिष्ठा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि कुम्भ
करण गर
योग

ब्रम्ह

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:24 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:43 pm से 07:07 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर