Panchang Today, 9 अक्टूबर 2021 का पंचांग: नवरात्रि तृतीया तिथि का पंचांग, जानिए शनिवार के शुभ मुहूर्त

9th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 9 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Aaj Ka panchang 9th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 9th October 2021, 9 अक्टूबर 2021 का पंचांग
9 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • नवरात्र के तीसरे दिन माता दुर्गा जी की उपासना के साथ करें भैरो जी की पूजा।
  • रात्रि में करें माता काली जी की विधिवत पूजा।
  • बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का है दिवस।

9th October 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तथा विशाखा नक्षत्र है। आज नवरात्र का तीसरा दिवस है। माता दुर्गा जी की उपासना के साथ भैरो जी की पूजा भी करें। व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 09 अक्टूबर 2021
दिवस शनिवार
माह आश्विन,कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:23 am
सूर्यास्त 05:53 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि तुला 11:21 am तक फिर वृश्चिक
करण गर
योग प्रीति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर