Astro Tips for marriage: ससुराल में सुखी रहे बेटी, इसलिए विदाई के समय जरूर करें ये उपाय

उपाय-टोटके
Updated Nov 25, 2019 | 07:43 IST | Ritu

Marriage Upay totke: हर मां-बाप चाहते हैं कि जब उनकी बेटी अपने ससुराल जाए तो उतना ही प्यार और दुलार पाए जितना उसे मायके में मिला है। ये कामना पूरी हो इसके लिए मां को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

 Marriage rituals
Marriage rituals   |  तस्वीर साभार: Getty Images
मुख्य बातें
  • विदाई के समय हल्दी की सात गांठ बेटी को दें
  • मेहंदी और उरद दाल को ससुराल की दिशा में फेंकें
  • बेटी विदाई के समय मां से तांबे की कील जरूर लें

विवाह के बाद लड़की जब अपने ससुराल आती है तो उसे खुशी तो होती है, लेकिन एक डर भी होता है। ससुराल वाले कैसे होंगे, उसका परिवार उन्हें समझ पाएगा या नहीं आदि। यही डर मायकेवालों को भी सताता है।

हर माता-पिता अपने से बेहतर घर परिवार ढूंढ कर बेटी को देते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी बेटी को ससुराल सुख नहीं मिल पाता। ऐसे में हर माता-पिता के साथ लड़की को भी ज्योतिष के कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए, ताकि ससुराल में भी प्यार का रिश्ता कायम किया जा सकता है। ज्योतिष में कई उपाय हैं जो बेटी के विवाह और विदाई के समय करने चाहिए। इससे बेटी का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Witty Inspirations (@wittyinspirations.in) on

इन उपायों को आजमाएं तो बेटी रहेगी ससुराल में सदा सुखी 


मेहंदी का टोटका 
सौ ग्राम मेहंदी के तीन पैकेट ले कर उसे काली मंदिर में चढ़ाएं। देवी के चरणों में तीनों मेहंदी के पैकेट के साथ कुछ दक्षिणा, फूल-फल, मिठाई, सिंदूर और पोषाक चढ़ाएं। इसके बाद देवी को चढ़ाए गए मेहंदी में से दो पैकेट और एक कोई भी फल किसी गरीब सुहागन को दें। फिर उस गरीब सुहागन से एक मेहंदी वापस ले लें। वापस ली गई मेहंदी को उस गरीब सुहगन को बेटी के हाथ से लगवाएं। जैसे-जैसे उस महिला के हाथ पैरों से मेहंदी उतरेगी बेटी का कष्ट भी ससुराल से कम होता जाएगा।

जटाधारी नारियल का टोटका
बेटी जब पहली बार ससुराल जा रही हो तो एक जटाधारी नारियल जरूर दें। इस नारियल को जब बेटी ससुराल पहुंचे तो वहां के पूजाघर में स्थापित कर दे और रोज उसकी पूजा करें। इससे ससुराल में प्रेम का माहौल बना रहेगा।

हल्दी की सात गांठ का टोटका
विदाई के समय मां या कोई भी सुहागिन कन्या को 7 हल्दी की गांठ उसके आंचल में बांध कर दें। जब बेटी ससुराल पहुंचे तो इस हल्दी को एक पीले कपड़े में बांधकर अपनी अलमारी में रख दें। ये उपाय उसे ससुराल में प्यार और सम्मान दोनों दिलाएगा।

मांग के सिंदूर का उपाय
विदाई के समय बेटी अपनी मां या मां तुल्य सुहागिन की मांग का सिंदूर अपनी मांग में भर ले। इससे उसे ससुराल में प्रेम भी मिलेगा और सौभाग्य भी।

उरद दाल का टोटका
जिस दिशा में बेटी का ससुराल हो उस दिशा में मेहंदी में साबुत काला उरद दाल मिला कर फेंक दें। इससे ससुराल में मिलने वाले कष्ट बेटी पर से दूर हो जाएंगे।

गंगाजल का टोटका
विदाई के समय एक लोटे में गंगाजल लें और उसमें हल्दी और तांबे का सिक्का डाल दें और इस जल को कन्या के सिर से 7 बार उतार कर किसी सुनसान जगह पर डाल आएं। इससे ससुराल में प्यार बना रहेगा।

तांबे की कील का टोटका
विदाई के समय बेटी मां से तांबे की चार कीलें उधार ले और अपने ससुराल में अपने बेड के चारों पायों में लगा दे। इससे ससुराली जनों से प्यार बना रहेगा।

ये छोटे लेकिन महत्वपूर्ण उपाय हैं जो बेटी को ससुराल में प्यार और सम्मान दिलाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर